Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में प्लेज पार्क का नया लेआउट तैयार:अब 14 की जगह होंगे 37 प्लॉट, छोटे कारोबारियों के लिए किया गया बदलाव

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी शहर से करीब 11 किमी दूर दिगारा में विकसित किए जा रहे निजी प्लेज पार्क में अब 14 की जगह 37 प्लाट होंगे। पार्क के प्रवर्तक सिद्धार्थ आनंदानी ने इसका लेआउट दोबारा पास कराया है। मंगलवार को उद्योग विभाग में उपायुक्त मनीष चौधरी और प्रवर्तक ने प्रेस कांफ्रेंस में पार्क से संबंधित जानकारी साझा की। कुल 13 एकड़ जमीन में से 10.52 एकड़ में पार्क विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष जमीन रिजर्व रखी गई है। प्रवर्तक के मुताबिक, यह बुंदेलखंड का पहला निजी औद्योगिक पार्क है। उन्होंने बताया कि पार्क हाइवे से करीब दो किमी अंदर है और हाइवे से पार्क तक नया अप्रोच रोड बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, अप्रोच रोड का करीब आधा काम पूरा हो चुका है। बता दें कि प्लेज पार्क प्रोजेक्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला प्रोजेक्ट है। ऐसे में उद्योग विभाग इसे तेजी से विकसित करने की लगातार कोशिशें कर रहा है। 1000 वर्गमीटर तक के प्लाट सिद्धार्थ आनंदानी के अनुसार, नए लेआउट के बाद पार्क में 37 प्लाट किए गए हैं। इनमें करीब 1000 वर्गमीटर तक के प्लाट शामिल हैं। इससे पहले 14 प्लाट उपलब्ध थे, जिनमें से दो की बुकिंग होने की जानकारी प्रवर्तक ने दी थी। आनंदानी ने कहा कि प्लाट की दरें कम रखने का प्रयास किया गया है, ताकि छोटी और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के लिए यहां जमीन लेना अपेक्षाकृत आसान हो। 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा का दावा प्रवर्तक ने पार्क में 24 घंटे औद्योगिक बिजली उपलब्ध होने की बात कही है। उनके मुताबिक, पानी और वाटर हेड टैंक की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कामगारों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही। आनंदानी का दावा है कि पार्क में अलग-अलग तरह की इंडस्ट्री स्थापित की जा सकती हैं और जिन उद्यमियों को जल्द उद्योग शुरू करना है, उनके लिए यह स्थान उपयोगी हो सकता है। बीडा की जमीन आने तक विकल्प होने का दावा प्रवर्तक के अनुसार, झांसी तेजी से बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि नोएडा के बाद झांसी बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आनंदानी का कहना है कि जब तक बीडा की जमीनें उद्योगों के लिए उपलब्ध होती हैं, तब तक दिगारा का यह निजी औद्योगिक पार्क छोटी इंडस्ट्री के लिए एक विकल्प हो सकता है। उन्होंने पार्क की शहर और हाइवे से कनेक्टिविटी को भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल किया। हालांकि, पार्क की सुविधाओं, कनेक्टिविटी और औद्योगिक संभावनाओं से जुड़े ये दावे प्रवर्तक की ओर से किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी जिला जज आवास के बाहर मिला लावारिस बैग:धुआं उठता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, निकला नाइट्रोजन सिलेंडर और एनिमल सीमेन
    Next Article
    आजमगढ़ में बधाई मांगने गए किन्नरों से मारपीट:बाहरी युवकों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप, 2 के सिर में लगे टांके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment