Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26/11 attack केवल शहर पर हमला नहीं, भारत के खिलाफ साजिश थी: Ujjwal Nikam

    22 hours ago

    2

    0

    वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 में मुंबई में हुआ आतंकवादी हमला केवल शहर पर हमला नहीं था, बल्कि भारत के खिलाफ एक साजिश और पाकिस्तान की ओर से युद्ध भड़काने की कोशिश थी। मुंबई हमले की 18वीं बरसी पर निकम ने ‘पीटीआई वीडियो’ सेवा को बताया कि भारत के पास इस साजिश में पाकिस्तान की भूमिका की ओर इशारा करने वाले ठोस सबूत हैं। 26/11 आतंकवादी हमले के मुकदमे में विशेष लोक अभियोजक रहे निकम ने मुंबई की एक अदालत में साजिश के प्रमुख आरोपियों में से एक डेविड हेडली की गवाही और शिकागो की एक अदालत में उसके द्वारा पेश किए गए ईमेल पत्राचार का हवाला देते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच ‘‘गठजोड़’’ को रेखांकित किया।निकम ने कहा, ‘‘डेविड हेडली की गवाही से यह स्पष्ट रूप से साबित होता है। शिकागो की अदालत में उसके द्वारा पेश किए गए ईमेल पत्राचार से भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के बीच गठजोड़ स्पष्ट होता है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाने में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘हेडली ने मुंबई की अदालत में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी थी और हमने यह जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की है।दुर्भाग्य से पाकिस्तान इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।’’ निकम ने कहा कि भारतीय 26 नवंबर, 2008 के हमले को कभी नहीं भूल सकते, इन हमलों में 166 लोगों की जान गई थी और देश के खिलाफ व्यापक आतंकवादी साजिश सामने आई थी। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। इनमें विदेशियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था, जबकि सुरक्षा बलों ने नौ अन्य हमलावरों को मार गिराया था। कसाब को नवंबर 2012 में पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल में फांसी दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata में ट्रैफिक जाम घटाने को 14,000 करोड़ रुपये की Ring Road बनेगी: Nitin Gadkari
    Next Article
    SP सांसद Awadhesh Prasad बोले, जीत की संभावना के आधार पर होगा Congress से सीट बंटवारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment