Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kolkata में ट्रैफिक जाम घटाने को 14,000 करोड़ रुपये की Ring Road बनेगी: Nitin Gadkari

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के लिए 14,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 250 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि इससे शहर में यातायात को सुगम करने में मदद मिलेगी। पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में 8,700 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनके मंत्रियों द्वारा उनसे मुलाकात किये जाने के बाद, उन्होंने अधिकारियों को कोलकाता की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। मंच पर शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोलकाता को एक बेहतर शहर बनाना चाहता हूं।मैंने आपके मंत्री और अधिकारियों से कोलकाता को यातयात जाम से मुक्त करने की योजना तैयार करने को कहा था। मैं कोलकाता के लिए 14,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 250 किलोमीटर लंबे रिंग रोड को मंजूरी देने की घोषणा कर रहा हूं।’’ गडकरी ने कहा कि यह रिंग रोड शहर के सड़क बुनियादी ढांचे को सुधारने की एक व्यापक योजना की केवल शुरुआत है। उन्होंने अधिकारियों से कोलकाता की आवश्यकताओं का आकलन करने को कहा।उन्होंने उपलब्ध स्थान का सर्वोत्तम उपयोग करने और यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक शहरी सड़क इंजीनियरिंग मॉडल अपनाने का भी सुझाव दिया, जिसमें एक ही स्तंभ (सिंगल-पिलर सपोर्ट सिस्टम) पर सड़कों, फ्लाईओवरों और मेट्रो रेल को एकीकृत किया जाता है। गडकरी ने कहा, ‘‘यह तो केवल शुरुआत है। असली तस्वीर तो अभी सामने आई नहीं है।हमने मुंबई और दिल्ली का विकास किया है, अब हम कोलकाता का विकास करेंगे।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata Ring Road और Siliguri Corridor समेत West Bengal को मिले 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स
    Next Article
    26/11 attack केवल शहर पर हमला नहीं, भारत के खिलाफ साजिश थी: Ujjwal Nikam

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment