Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Constitution Day पर Mallikarjun Kharge ने Yogi सरकार को घेरा, बोले, राहुल गांधी की परछाई से भी डरती है BJP!

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीतिक जमीन तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने योगी सरकार पर ऐसा हमला बोला, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। संविधान रक्षा यात्रा की अनुमति नहीं मिलने को खरगे ने भाजपा सरकार का डर करार दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यूपी की सरकार राहुल गांधी, कांग्रेस और उनसे इतनी डरती है कि अब उन्हें उनकी परछाइयों से भी डर लगने लगा है।देखा जाये तो खरगे का यह बयान महज प्रशासनिक अनुमति को लेकर नाराजगी नहीं है, बल्कि इसके पीछे उत्तर प्रदेश की उस सियासी लड़ाई की झलक भी दिखाई देती है, जिसमें कांग्रेस एक बार फिर संविधान, दलित अधिकारों और सामाजिक न्याय को अपना प्रमुख राजनीतिक हथियार बनाना चाहती है। दरअसल, कांग्रेस ने संविधान दिवस पर गांधी भवन से हजरतगंज स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक संविधान रक्षा मार्च निकालने की तैयारी की थी। लेकिन प्रशासन ने इलाके को संवेदनशील बताते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यक्रम को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल उठाए और भाजपा के कार्यक्रमों को अनुमति मिलने का मुद्दा भी उठाया।इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge का आरोप, RSS और BJP 12 साल से कमजोर कर रहे संविधानखरगे ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण में कांग्रेस की भूमिका को प्रमुखता से रखा। उन्होंने 1937 में तत्कालीन संयुक्त प्रांत की विधानसभा में पारित उस प्रस्ताव का जिक्र किया, जिसमें निर्वाचित संविधान सभा के गठन की मांग की गई थी। साथ ही जवाहरलाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, पुरुषोत्तम दास टंडन और मौलाना आजाद जैसे नेताओं के योगदान को याद किया।खरगे ने बाबा साहेब आंबेडकर को संविधान सभा में शामिल कराने और प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका का दावा करते हुए भाजपा पर इतिहास को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस से मतभेद होने के बावजूद आंबेडकर को संविधान निर्माण की जिम्मेदारी सौंपना लोकतांत्रिक समावेश की भावना का उदाहरण था।लेकिन खरगे का असली राजनीतिक संदेश राहुल गांधी के इर्द-गिर्द घूमता रहा। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान की प्रति लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहुंचने का जिक्र किया और दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर मतदान किया।देखा जाये तो यही वह राजनीतिक संदेश है जिसे कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में धार देना चाहती है। प्रदेश में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने के लिए पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को आगे रख रही है। दूसरी तरफ भाजपा के सामने कांग्रेस के इन आरोपों और राजनीतिक दावों का जवाब देने की चुनौती है।बहरहाल, साफ है कि लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च की अनुमति का विवाद अब केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सवाल बना रही है, जबकि प्रशासन का पक्ष इलाके की संवेदनशीलता पर आधारित है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह टकराव बताता है कि यूपी की सियासत में संविधान, आंबेडकर और राहुल गांधी अब कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति के केंद्रीय मुद्दे बनने जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमारी समझकर पति करा रहा था अस्पताल में अपना इलाज, ब्लड रिपोर्ट में निकला 'पॉइज़न', 2 करोड़ के बीमा के लिए पत्नी ने रची थी मौत की स्क्रिप्ट
    Next Article
    Vanakkam Poorvottar: Arunachal Pradesh को लेकर भारत ने चीन को सुनाई खरी खरी, 10 दिन तक चली वार्ता में कई सहमति बनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment