Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Azam Khan बोले- सपा का घोषणापत्र समावेशी भारत का खाका, लोगों को देगा न्याय का भरोसा

    3 hours from now

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयार पार्टी के घोषणापत्र को बृहस्पतिवार को अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण का खाका बताया। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के साथ-साथ भविष्य में किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने देने का भरोसा भी देगा। सत्ताईस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र, जन-मन का घोषणापत्र कार्यक्रम में पार्टी के घोषणापत्र के विमोचन से पहले खान ने बिना किसी दल का नाम लिए कुछ राजनीतिक शक्तियों पर कमजोर वर्गों को निशाना बनाने, लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने और विरोधियों को सत्ता में आने से रोकने की राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतों का मकसद खुद कुछ हासिल करना या किसी को कुछ दिलाना नहीं, बल्कि दूसरों की संभावनाओं को बिगाड़ना रह गया है। खान ने कहा, वे खुद तो कुछ बन नहीं सकते, न बनवा सकते हैं, लेकिन किसी का खेल बिगाड़ दें। यह बहुत छोटा, घटिया, अफसोसनाक और शर्मनाक मंसूबा है।उन्होंने रामपुर के एक नगरपालिका चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि एक हारा हुआ उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी के विरोधी की जीत पर खुशियां मना रहा था। खान के मुताबिक, उसकी खुशी का कारण केवल यह था कि जिस व्यक्ति को वह हराना चाहता था, वह हार गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने दूसरों को असफल होते देखने को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।खान ने कहा कि जिन्होंने भारतीय राजनीति, लोकतंत्र और कमजोर लोगों को नुकसान पहुंचाया है, वे जनता और ईश्वर दोनों के सामने दोषी हैं। उन्होंने सपा के घोषणापत्र को केवल चुनावी वादों या निश्चित प्रतिबद्धताओं का दस्तावेज मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह देश के भविष्य का एक दृष्टिकोण है, जिसे जरूरत के मुताबिक आगे बढ़ाया जा सकता है।खान ने कहा, यह महज घोषणापत्र नहीं है। यह कोई आसमानी किताब भी नहीं है कि जितना लिख दिया और जितना कह दिया है, उतना ही होगा। जब जरूरत होगी तो जो नहीं लिखा है, वह भी होगा।पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घोषणापत्र ऐसी शमा बने, जिसकी रोशनी हर दिल का अंधेरा दूर कर सके। उन्होंने कहा कि लोग बहुत मायूस और डरे हुए हैं तथा उन्हें उम्मीद और भरोसे की जरूरत है। सपा नेता ने अपने पांच साल से अधिक के कारावास के अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को नफरत, अपमान व कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि परिवार से अलग होने और भविष्य को लेकर अनिश्चितता ने गहरे भावनात्मक जख्म दिए। खान ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को जरूरत से ज्यादा सजा दी गई और राजनीतिक बंदियों के परिवारों के साथ ऐसा व्यवहार पहले नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें यह भी पता नहीं था कि अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ले जाए जाने के बाद वह और उनका बेटा फिर मिल पाएंगे या नहीं।उन्होंने याद किया कि एक समय उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से छह महीने जेल में बिताने की इच्छा जताई थी, ताकि वह बंदियों की परिस्थितियों और उनके मानसिक आघात को समझ सकें। खान ने कहा कि घोषणापत्र ऐसा आश्वासन भी बने कि भविष्य में किसी के दिल या शरीर को चोट पहुंचाने वाला कोई हाथ न उठ सके। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर एक ऐसा मरहम तैयार करने में कामयाब होंगे, जो न सिर्फ जख्मों का इलाज करेगा, बल्कि इस बात की जमानत देगा कि आगे कोई किसी के दिल या शरीर को जख्मी नहीं कर सकेगा।घोषणापत्र विमोचन कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Azam Khan का गंभीर आरोप, जेल में हमारे साथ ED और प्रशासन ने जुल्म की हदें पार कीं
    Next Article
    Local Terrorists का सफाया होने के बाद Pakistan ने चली नई चाल, 35 आतंकियों को Kashmir भेजने की फिराक में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment