Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर किसान कानपुर रवाना:MSP पर कानून और कर्ज माफी की मांग की, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सभी एकत्र हुए थे

    1 hour ago

    1

    0

    किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में फर्रुखाबाद के किसान गुरुवार को कानपुर रवाना हुए। किसान दोपहर करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। इसके बाद ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए। जाने से पहले किसानों ने स्टेशन पर नारेबाजी की। देखें, 2 तस्वीरें… अजय कटियार ने कहा कि आंदोलन की वर्षगांठ पर कानपुर में भी फर्रुखाबाद का नाम दर्ज होगा। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान मक्का और बाजरा बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर जाता है, लेकिन बीच के लोग इसका फायदा उठा लेते हैं। किसान पूरी रात लाठी लेकर खेतों की रखवाली करता है, इसके बावजूद उसे अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता। कटियार ने किसानों का कर्ज माफ करने और बंधा बनवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने अमृतपुर में एक किसान की जमीन की नीलामी का जिक्र करते हुए गंगा और रामगंगा के बीच रहने वाले किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में टेंपो-बाइक की टक्कर, बुजुर्ग की मौत:दो दोस्त गंभीर घायल, मुरादाबाद रेफर; बाजार से लौटते समय हादसा
    Next Article
    संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं की कराई धुलाई:आगरा नगर निगम ने शहरभर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment