Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं की कराई धुलाई:आगरा नगर निगम ने शहरभर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    संविधान दिवस पर आगरा नगर निगम ने गुरुवार को शहरभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत अंबेडकर पार्कों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारक स्थलों की सफाई कराई गई। सफाई टीमों ने प्रतिमाओं की धुलाई की और परिसरों को साफ-सुथरा बनाने के बाद चूने का छिड़काव कराया। कई स्थानों पर रंगोली सजाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। नगर निगम ने चलाया अभियान अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अंबेडकर पार्कों और महापुरुषों के स्मारकों को विशेष रूप से संवारा गया। प्रतिमा स्थलों के आसपास जमा कचरा हटाया गया। पार्कों और परिसरों की सफाई के साथ रंगोलियां बनाकर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया। नगर निगम का जोर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित देश के महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने पर रहा। सहायक नगर आयुक्त ने ये बताया सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया, राष्ट्रीय पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों पर शहर के सार्वजनिक स्थलों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों की विशेष सफाई कराई जाती है। इसका उद्देश्य इन स्थलों की गरिमा और सुंदरता बनाए रखने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। नगर आयुक्त ने दिलाई संविधान की शपथ वहीं, संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के साथ ही संविधान में निहित आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर किसान कानपुर रवाना:MSP पर कानून और कर्ज माफी की मांग की, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सभी एकत्र हुए थे
    Next Article
    यमुना विकास प्राधिकरण ने 12 एजेंडों पर लगाई मुहर:31 दिसंबर 2027 तक निशुल्क टाइम एक्सटेंशन, बिजनेस पार्क के लिए जमीन चिह्नित होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment