Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना विकास प्राधिकरण ने 12 एजेंडों पर लगाई मुहर:31 दिसंबर 2027 तक निशुल्क टाइम एक्सटेंशन, बिजनेस पार्क के लिए जमीन चिह्नित होगी

    2 hours ago

    1

    0

    यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 94वीं बोर्ड बैठक में आवंटियों, किसानों और निवेशकों को राहत देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। अब आवासीय भूखंडों की लीज डीड कराने के बाद मकान बनाने के लिए मिलने वाली निशुल्क समय सीमा एक साल बढ़ा दी गई है। पहले यह छूट 31 दिसंबर 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2027 कर दिया गया है। बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और यीडा के अध्यक्ष आलोक कुमार ने की। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बैठक में प्रस्ताव रखे। बोर्ड ने कुल 12 प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी। औद्योगिक भूखंडों के लिए किसानों से खरीदी जाएगी जमीन यीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-4 और सेक्टर-8ई में जमीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी। प्राधिकरण को इन्वेस्ट यूपी के लैंड फैसिलिटेशन लेटर और निवेश सारथी पोर्टल के माध्यम से निवेशकों की ओर से मांग मिल रही है। इसी को देखते हुए औद्योगिक भूखंडों के लिए जमीन जुटाने की तैयारी की जा रही है। यूपी बिजनेस पार्क योजना को मंजूरी बोर्ड ने उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 को भी मंजूरी दे दी है। अब प्राधिकरण इस योजना के लिए सेक्टर चिह्नित करेगा। इसके बाद भूखंडों की योजना तैयार करने और ब्रोशर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे क्षेत्र में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने का रास्ता साफ होगा। एक साल में चार गुना बढ़ी प्राधिकरण की कमाई यीडा की वित्तीय स्थिति में भी बड़ा सुधार दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 अक्टूबर तक प्राधिकरण को 7071.48 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि तक यह रकम 1746.38 करोड़ रुपये थी। यानी एक साल में आय करीब चार गुना बढ़ गई है। प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष में जमीन खरीदने और अधिग्रहण पर 4985.47 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके लिए बजट में 8000 करोड़ रुपये का प्रावधान था। जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण पर 565.15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। निर्माण और विकास कार्यों पर 383 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि विशेष परियोजनाओं के लिए एनएचएआई को 555.38 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिगरपुर से टप्पल तक खराब सड़क की मरम्मत होगी यीडा क्षेत्र में गांव जिगरपुर से टप्पल कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के साथ बनी क्षतिग्रस्त हॉल रोड की मरम्मत कराने का फैसला लिया गया है। यह सड़क जिगरपुर को सीधे अलीगढ़-पलवल राजमार्ग से जोड़ती है। इसके अलावा गांव तक पहुंचने का यही एकमात्र मार्ग है। इसकी मरम्मत पर करीब 6.65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कॉरपस फंड के इस्तेमाल के लिए नियमावली तैयार प्राधिकरण ने कॉरपस फंड की रकम खर्च करने के लिए नियमावली भी तैयार की है। इसमें वन टाइम लीज रेंट, ट्रांसफर चार्ज, रेस्टोरेशन चार्ज, एक्सटेंशन चार्ज, प्लान प्रोसेसिंग फीस, लेट पेमेंट पेनल्टी, कंप्लीशन फीस और पानी-सीवर कनेक्शन समेत कई तरह के शुल्क शामिल किए गए हैं। किसानों को 3183 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा यीडा क्षेत्र के किसानों को अब तक 7 प्रतिशत आबादी भूखंड देने के लिए कुल 14,281 किसानों के नाम प्रकाशित किए जा चुके हैं। इनमें से 11,229 किसानों को आरक्षण पत्र जारी किए गए हैं। अलग-अलग सेक्टरों में 5,147 भूखंडों का नियोजन भी किया जा चुका है। इसके अलावा नो लिटिगेशन इंसेंटिव के तहत किसानों को करीब 3183.13 करोड़ रुपये का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया जा चुका है। वेस्ट मैनेजमेंट के नए नियमों को मंजूरी यीडा क्षेत्र में कचरे के प्रबंधन और पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ड्राफ्ट गजट नोटिफिकेशन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज-2026 तैयार किए गए हैं। इनमें एनजीटी के आदेशों और डीजीसीए व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विमान सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन का भी प्रावधान है। संस्थानों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट पर्यावरण सुधार और बिजली खर्च में बचत के लिए यीडा क्षेत्र में स्थापित संस्थानों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए रेस्को मॉडल अपनाया जाएगा। योजना को उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) के माध्यम से चयनित एजेंसी के जरिए लागू किया जाएगा। आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान 2041 मंजूर बोर्ड ने आगरा अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान-2041 के ड्राफ्ट और भू-उपयोग मानचित्र को भी मंजूरी दे दी है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही यीडा के सर्विस मास्टर प्लान-2041 को भी बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया। इसमें जलापूर्ति और सीवरेज का मास्टर प्लान शामिल है। इसके अलावा बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी मॉडल भवन विनियम-2026 को भी अंगीकृत कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं की कराई धुलाई:आगरा नगर निगम ने शहरभर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
    Next Article
    पंचायत में सोनिया ने अंकुश से शादी की मांग की:कहा- शादी नहीं हुई तो गांव में रहकर इंसाफ मांगती रहूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment