Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में कुंड में डूबकर व्यक्ति की मौत:लखनऊ से आकर वृंदावन में रह रहे थे, स्नान करने के दौरान फिसला पैर

    20 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में एक व्यक्ति की कुंड में डूबकर मौत हो गई। वह कुंड में स्नान कर रहा था। कुंड में करीब 10 से 12 फीट पानी था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। कुंड में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने रितेश के डूबने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि व्यक्ति लखनऊ से आकर वृंदावन में रहा था। घटना अटला चुंगी के पास स्थित दावानल कुंड में मंगलवार की दोपहर हुई। किराए पर रह रहे थे रितेश लखनऊ के रहने वाले रितेश पिछले 3 साल से दावानल कुंड इलाके में स्थित आदेश शर्मा के मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी से विवाद के बाद तलाक हो गया। जिसके बाद रितेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। रितेश की अविवाहित बहन मीनाक्षी भाई से मिलने के लिए 2 दिन पहले ही आई थी। मंगलवार को रितेश दावानल कुंड में स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान उनका पैर फिसला गया और कुंड में डूब गए। नहीं कराया पोस्टमॉर्टम भाई का शव देख बहन बदहवास हो गई। उन्होंने इसकी सूचना अपने लखनऊ स्थित घर पर परिजनों को दे दी। बताया गया कि रितेश वृंदावन में फोगला आश्रम के पास लकड़ी के खोखा में अस्थाई चाय-पानी की दुकान चला रहे थे। बहन के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव उनको सौंप दिया। जिसके बाद बहन भाई के शव को लेकर मोक्ष धाम के लिए रवाना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- सोनू ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, इसको मत छोड़ना
    Next Article
    ज्ञानपुर में अंबेडकर जयंती मनाई:विधायक विपुल दुबे बोले-बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment