Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानपुर में अंबेडकर जयंती मनाई:विधायक विपुल दुबे बोले-बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक

    21 hours ago

    1

    0

    ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में विधायक विपुल दुबे के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों, जैसे समानता, न्याय और अधिकार को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को आत्मसात करके ही एक सशक्त और समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। इन आयोजनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर रामजी राव, विधान चंद दुबे, सच्चन दुबे, सुजीत दुबे, मुन्ना पांडे, ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में कुंड में डूबकर व्यक्ति की मौत:लखनऊ से आकर वृंदावन में रह रहे थे, स्नान करने के दौरान फिसला पैर
    Next Article
    मैनपुरी में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन:1944 मुंबई बंदरगाह अग्नि दुर्घटना के जांबाज कर्मियों को श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment