Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- सोनू ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, इसको मत छोड़ना

    17 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अलादीपुरा गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दयावती पत्नी संत चरण के रूप में हुई है, जो गड़ी छेना की निवासी थीं और अलादीपुरा में ससुराल में रहती थीं। यह घटना सोमवार शाम करीब 3:45 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, दयावती की शादी लगभग पांच साल पहले संत चरण से हुई थी। मृतका के भाई सतीश चंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सोनू पुत्र मोहन सिंह, जो रिश्ते में दयावती का जेठ लगता है, के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दयावती ने सोनू पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। थाना बसई मोहम्मदपुर इंस्पेक्टर कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए महिला का सुसाइड नोट आज इस सोनू ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। क्योंकि मुझे इसने किसी भी तरफ का नहीं छोड़ा है। ना घर का ना बाहर का। आज इसकी वजह से मैं सबकी बुरी हूं। आज मेरे ऊपर दाग लगा है। प्लीज इतना जरूर करना कि इसे जिंदा मत छोड़ना। माधव भाई मुझे बस तुझपे भरोसा था कि तू तो मुझे समझेगा लेकिन नहीं। तूने तो मुझे ही गलत समझ लिया था। मुझे माफ कर देना। मैं इस दाग के साथ जी नहीं सकती हूं। बस इतना करना मेरे मरने के बाद इसे जिंदा मत छोड़ना क्योंकि मुझे इतना पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। आर्यन के पापा इतना करोगे ना इसे जिंदा मत छोड़ना। प्लीज मेरे आर्यन को उसकी मम्मी की कमी मत होने देना। आपकी दयावती
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में DM-SP ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि:विकास भवन में 135वीं जयंती पर किया माल्यार्पण, मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच दिए
    Next Article
    वृंदावन में कुंड में डूबकर व्यक्ति की मौत:लखनऊ से आकर वृंदावन में रह रहे थे, स्नान करने के दौरान फिसला पैर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment