Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में DM-SP ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि:विकास भवन में 135वीं जयंती पर किया माल्यार्पण, मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच दिए

    16 hours ago

    1

    0

    कासगंज में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती विकास भवन कार्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बतादे जयंती के दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और डीएम प्रणय सिंह के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन और उनके विचार हमें समानता, न्याय और बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया, "डॉ. आंबेडकर ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक न्यायपूर्ण समाज और अनुशासित पुलिस बल की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।" वहीं विकास भावन में मंगलवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में डीएम और एसपी ने मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच वितरित कर उन्हे सम्मानित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती पर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:डॉ. अंबेडकर और महात्मा बुद्ध को श्रद्धांजलि दी, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- सोनू ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, इसको मत छोड़ना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment