Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका बोला- होर्मुज की नाकाबंदी के लिए 10,000 सैनिक तैनात:24 घंटे में कोई जहाज यहां से नहीं गुजरा; इजराइल-लेबनान में सीजफायर वार्ता हुई

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी सेना ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के लिए उसने 10,000 से ज्यादा सैनिक और करीब 12 नेवल शिप तैनात किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज यह रास्ता पार नहीं कर पाया। 6 व्यापारिक जहाज आगे बढ़ रहे थे, वे अमेरिकी सेना के आदेश पर लौट गए। यह कार्रवाई उन सभी जहाजों पर लागू है जो ईरान के बंदरगाहों में जा रहे हैं या वहां से निकल रहे हैं, चाहे वे किसी भी देश के हों। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को ईरान से जुड़े 4 जहाज इस रास्ते से गुजरने में सफल रहे। इस बीच दूसरी तरफ अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच सीजफायर पर पहले दौर की वार्ता हुई। यह सकारात्मक बताई गई और दोनों अगले दौर की बातचीत के लिए राजी हुए। हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता का दिन या समय अभी तय नहीं है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि अमेरिका की मुलाकात में हुई वार्ता के दौरान लेबनानी सरकार ने साफ किया कि वह अब हिजबुल्लाह के कब्जे में नहीं रहना चाहती। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1.अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट अब कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 2. यूरोपीय देश युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है। 3. कनाडा ने लेबनान के लिए 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपए) की मदद का ऐलान किया है। यह मदद अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए पहुंचाई जाएगी। 4. हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में इजराइल की बस्तियों, सैनिक जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। 5. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफर-ए-नीतीश कुमार और दास्तान-ए-सुशासन बाबू
    Next Article
    यूपी के 25 जिलों में होंगी महिला DM-SSP:2027 चुनाव से पहले 33% पोस्टिंग का प्लान; इन जिलों में अफसर बदलेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment