Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मोबाइल शोरूम कर्मचारी ने युवती से छेड़छाड़ की:बोला- मिलने आओ, वरना जिदंगी बर्बाद कर दूंगा, लड़की के भाई ने पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक मोबाइल शोरूम कर्मचारी युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले फोन पर परेशान किया, फिर पार्क में बुलाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, साहिल उर्फ संजू नामक युवक कई दिनों से उसे फोन कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था। शुरुआत में उसने मदद के बहाने बातचीत शुरू की, लेकिन जल्द ही यह उत्पीड़न में बदल गई। आरोपी ने युवती पर लगातार मिलने का दबाव बनाया और मना करने पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। डर और दबाव के कारण युवती गांधी उद्यान में आरोपी से मिलने पहुंची। वहां आरोपी ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की और छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि, युवती ने पहले ही अपने भाई को इसकी जानकारी दे दी थी। मौके पर पहुंचे युवती के भाई और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। लेकिन, अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को युवती का मोबाइल नंबर एक परिचित के माध्यम से मिला था, जिसका उसने गलत इस्तेमाल किया। पीड़िता ने अपने परिजनों और कुछ सामाजिक संगठनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पुलिस ने व्यापारियों की पदयात्रा रोकी:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में दिल्ली तक पैदल यात्रा की जिद पर अड़े, रोकने पर धमक्का-मुक्की हुई
    Next Article
    अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में किशोर पर ईंट से हमला:सिर फूटा, पुलिस ने जांच शुरू की, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment