Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज पानी टंकी पुल जर्जर, यातायात बंद:रेलवे ट्रैक पर सावधानी से होगी तोड़फोड़, पुनर्निर्माण के लिए दो साल तक यातायात प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पांच दशक से अधिक पुराना इलाहाबाद हाईकोर्ट पानी टंकी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) अब बंद होने जा रहा है। जर्जर हो चुके इस पुल को पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार, 10 अप्रैल से पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस तिथि से दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शा सहित सभी प्रकार के यातायात की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। लगभग 565 मीटर लंबा यह आरओबी करीब 50 साल पहले सिविल लाइंस और सिटी साइड को जोड़ने के लिए बनाया गया था और इसे शहर की जीवनरेखा माना जाता था। वर्ष 2019 के कुंभ से पहले इसके समानांतर एक नया पुल बनने के बाद इसे वन-वे कर दिया गया था। दो साल पहले रेलवे इंजीनियरों के निरीक्षण में पुल को जर्जर पाया गया। भारी वाहनों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी। दरअसल, पानी टंकी पुल की सीढ़ियां, नीचे लगे गार्डर और बीम काफी खराब स्थिति में थे, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने इसे तोड़कर एक नया आरओबी बनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2025 में इस परियोजना के लिए 80 करोड़ रुपये की रकम मंजूर की गई थी। नए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण मई 2026 से शुरू होकर मई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले पुराने पुल को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जाएगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से को रेलवे अपने इंजीनियरों की निगरानी में तोड़ेगा, ताकि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। यह कार्य प्रतिदिन 2 से 3 घंटे के लिए तब किया जाएगा, जब ट्रेनों की आवाजाही कम होती है। पुल के अन्य हिस्सों को सेतु निगम की टीम ध्वस्त करेगी। पुल बंद होने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए रेलवे और ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और डायवर्जन का पालन करने की अपील की है, ताकि यातायात जाम की समस्या से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शोरूम और रेस्टोरेंट में लगी आग:कूड़े से उठी लपटें एसी तक पहुंचीं, ब्लॉस्ट, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां
    Next Article
    मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी:टायर फटने से हुआ हादसा, चार लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment