Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइनेंस कर्मी बनकर ठगी, खाते से निकाले हजारो:सुलतानपुर में फोन पर बात करके धोखाधड़ी, पीड़ित ने दी तहरीर

    2 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में टीवीएस फाइनेंस का कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बुधवार को साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना कोतवाली नगर के गोराबारिक क्षेत्र की है। गोराबारिक निवासी मोहसिन रजा ने अमहट स्थित टीवीएस फाइनेंस कंपनी से किस्त पर एक अपाची बाइक खरीदी थी। 2 अप्रैल को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी किस्त बकाया है, जिसका भुगतान न करने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा। ठग ने मोहसिन रजा को एक क्यूआर कोड भेजा। मोहसिन ने झांसे में आकर पहली बार में 3,540 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद ठगों ने उनके पुत्र इसफाम रजा के मोबाइल को हैक कर 3,452 रुपये और निकाल लिए। इस प्रकार, ठगों ने पीड़ित के खाते से कुल 6,992 रुपये की ठगी की। दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज जब मोहसिन रजा ने अमहट स्थित टीवीएस फाइनेंस कार्यालय जाकर जानकारी ली, तो कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से कोई फोन या क्यूआर कोड नहीं भेजा गया था। तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। मोहसिन रजा ने साइबर थाने में एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला बिल समर्थन में मुरादाबाद में बाइक रैली:भाजपाइयों ने लोगों को जागरूक किया, बाजार में स्वागत हुआ
    Next Article
    आजमगढ़ पुलिस ने 3 लड़कों को पकड़ा:पहचान छिपाकर लड़कियों को ले जा रहे थे, गोरखपुर के रहने वाले हैं आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment