Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 3 अरेस्ट:100 खातों से ठगी कर क्रिप्टो में रकम विदेश भेजते थे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लालकुर्ती थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 10 बैंकों के एटीएम कार्ड और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की एक चेकबुक बरामद की है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह गिरोह लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम मंगाने के लिए किया जाता था। आरोपी अपना कमीशन काटकर शेष राशि विदेशी ठगों को भेज देते थे। पुलिस के अनुसार, यह रकम बाद में क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजी जाती थी। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए खातों की जांच एनसीआरपी पोर्टल पर करने पर कई राज्यों से शिकायतें मिली हैं। बताया गया है कि आरोपी अब तक लगभग 100 बैंक खाते खरीदकर साइबर ठगी को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पहलाद नगर निवासी अरबाज उर्फ सोनू (पुत्र अल्ताफ), इस्लामाबाद के बुनकर नगर निवासी नवील अख्तर (पुत्र नवेद) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित जिबिआई मस्जिद के निकट रहने वाले हैदर (पुत्र लियाकत अली) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ लालकुर्ती और लिसाड़ी गेट थानों में धोखाधड़ी और साइबर अपराध से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में लालकुर्ती थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें सब इंस्पेक्टर गोपाल, रविंद्र सिंह बघेल, रंजीत शर्मा, वसीम, सचिन गंगवार और हेड कांस्टेबल उम्मीद खान शामिल थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा को समन:राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, सभी 9 आरोपियों को 16 मई को पेश होने का आदेश
    Next Article
    पशुओं के अंतिम संस्कार पर गौसेवकों का प्रदर्शन:मुजफ्फरनगर में नगर पालिका से स्थायी जगह की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment