Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में स्मार्ट मीटर गड़बड़ी का मामला:विधायक ने मुख्य अभियंता से की मुलाकात, जांच की पहल

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खामियों और गड़बड़ियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक बिजली बिलों का मुद्दा भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने उठाया है। बुधवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने देवीपाटन परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से मुलाकात कर इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। मुख्य अभियंता से वार्ता के दौरान विधायक द्विवेदी ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नए स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से कहीं अधिक यूनिट दर्शा रहे हैं। कई मामलों में तो बिना बिजली उपयोग के भी मीटर की रीडिंग तेजी से बढ़ रही है, जिससे बिजली बिल असामान्य रूप से बहुत अधिक आ रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को बताया कि पूर्व में लगे सामान्य मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटरों की बिलिंग प्रणाली में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने मांग की कि सभी संदिग्ध स्मार्ट मीटरों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। जब तक तकनीकी त्रुटियों का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक इन मीटरों को हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए और प्रभावित उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिलों को तुरंत संशोधित किया जाए। जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विधायक ने विभाग को विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाने और एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी करने का सुझाव भी दिया। इससे पीड़ित उपभोक्ता अपनी समस्याओं को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे। मुलाकात के दौरान उपस्थित अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव और मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने विधायक द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लिया है। मुख्य अभियंता ने विधायक को आश्वस्त किया है कि विभाग इन तकनीकी खामियों की जांच कराएगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि हमने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर के मुलाकात की है अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पशुओं के अंतिम संस्कार पर गौसेवकों का प्रदर्शन:मुजफ्फरनगर में नगर पालिका से स्थायी जगह की मांग
    Next Article
    बाराबंकी में नहर किनारे युवती का शव मिला:गला कपड़े से कसा था, चेहरा बिगाड़ने की भी कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment