Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में किशोर पर ईंट से हमला:सिर फूटा, पुलिस ने जांच शुरू की, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक किशोर के सिर में ईंट लग गई। इस हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना कचहरी रोड पर हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी आदित्य पुत्र रामदास मंगलवार रात करीब 9 बजे शोभायात्रा में शामिल था। भीड़ के बीच दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। आदित्य जब भीड़ से गुजर रहा था, तभी पीछे से उसके सिर में ईंट आ लगी। हमले के बाद आदित्य मौके पर ही गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर आदित्य को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। घायल आदित्य के पिता रामदास ने बताया कि उनका बेटा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया है। आदित्य ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान लोग आपस में झगड़ रहे थे। वह भीड़ से गुजर रहा था तभी किसी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। आदित्य हमलावरों को पहचान नहीं पाया। उपचार के बाद वह घर लौट आया है और इसी कारण उसने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस मामले पर कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मोबाइल शोरूम कर्मचारी ने युवती से छेड़छाड़ की:बोला- मिलने आओ, वरना जिदंगी बर्बाद कर दूंगा, लड़की के भाई ने पीटा
    Next Article
    महोबा में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौत:परिजनों ने सड़क जाम किया, पुलिस पर शव जबरन ले जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment