Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौत:परिजनों ने सड़क जाम किया, पुलिस पर शव जबरन ले जाने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौन गांव में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने 50 वर्षीय कल्लू वर्मा को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने धरौन-गंज रोड पर जाम लगा दिया। इससे गिट्टी लदे ट्रकों और डंपरों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों ने पुलिस पर संवेदनहीनता का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने परिवार की सहमति के बिना ही शव को मौके से उठा लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मृतक की बहन रामप्यारी ने बताया, "रात करीब 11 बजे मेरे भाई को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस आई और जबरन शव ले गई, हमने रोकने की कोशिश की लेकिन किसी ने हमारी एक न सुनी। जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, हम जाम नहीं खोलेंगे। ग्रामीण जयहिंद वर्मा और अन्य स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग पर पत्थर मंडी के ट्रकों और डंपरों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस हृदयविदारक हादसे ने कल्लू वर्मा के परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मृतक की 40 वर्षीय पत्नी गुलाबी का रो-रोकर बुरा हाल है। कल्लू अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। मृतक के पिता खुटा वर्मा ने नम आँखों से प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को मारने वाले को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय मिले। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में किशोर पर ईंट से हमला:सिर फूटा, पुलिस ने जांच शुरू की, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन
    Next Article
    झांसी में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिजन बोले- होमगार्ड ने पीटा, प्राइवेट पार्ट में लात मारी, 4 दिन बाद दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment