Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MTPL लीग में रोमांचक मुकाबले, 9 विकेट से जीत:बेवर वॉरियर्स ने बनाए 195 रन, किशनी किंग्स ने एकतरफा हराया

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में चल रही MTPL (मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग) में रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिले। लीग के दौरान तेज जीत और बड़े स्कोर चर्चा का विषय रहे। दिन के पहले मैच में किशनी किंग्स ने घिरोर टाइटंस को 9 विकेट से एकतरफा मुकाबले में हराया। घिरोर टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सिर्फ 64 रन ही बना सकी। इसमें रजत चौहान ने 16 और सचिन शाक्य ने 13 रन का योगदान दिया। जवाब में किशनी किंग्स ने यह लक्ष्य महज 5 ओवर में हासिल कर लिया। अरुणेश ने 27 और सचिन शाक्य ने 25 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। राहुल राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में बेवर वॉरियर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विक्रांत ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सुधीर और नौरंगी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानगंज डायनामाइट की टीम 138 रन ही बना सकी और 57 रन से मुकाबला हार गई। बेवर वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में सुधीर और जयप्रकाश ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। विक्रांत को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मैच करहल सुपर जॉइंट्स और कुरावली सुपर किंग्स के बीच खेला गया। कुरावली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए, जिसमें रोहित ने 27 और सौरव राठौर ने 20 रन जोड़े। करहल की ओर से आशुतोष ने 4 विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाजी की। जवाब में करहल सुपर जॉइंट्स ने 144 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। अनुज अवतार ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आशुतोष ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और अरुणेश ने सुनाया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुमित शुक्ला और प्रशांत सिंह ने संभाली, जबकि रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की। प्रतियोगिता के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे CM:गोरखपुर में बना है पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला केंद्र, टाटा संस के चेयरमैन भी रहेंगे
    Next Article
    मेरठ में पुलिस ने व्यापारियों की पदयात्रा रोकी:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में दिल्ली तक पैदल यात्रा की जिद पर अड़े, रोकने पर धमक्का-मुक्की हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment