Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सरयू नदी पार कराते समय कंबाइन फंसी, VIDEO:पीपा पुल न बनने से गेहूं कटाई में परेशानी, किसान ट्रैक्टरों से मशीन पार कर रहे

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार विकास क्षेत्र के दियारा इलाके में सरयू नदी पर पीपा पुल न होने से किसानों को गेहूं कटाई में परेशानी हो रही है। बुधवार को नदी पार कराते समय एक कंबाइन मशीन बीच धारा में फंस गई। किसान ट्रैक्टरों की मदद से जोखिम उठाकर मशीनों को नदी पार कराने को मजबूर हैं। यह घटना नदौली, चुरिया, महाल मंझरिया और देवार क्षेत्र में हुई। एक कंबाइन मशीन को तो लगभग एक दर्जन ट्रैक्टरों और ग्रामीणों की मदद से नदी पार करा लिया गया, लेकिन दूसरी मशीन बीच धारा में ही अटक गई। देवार क्षेत्र में करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसान जल्द से जल्द कटाई पूरी करना चाहते हैं। भारी-भरकम कंबाइन मशीनों को नदी पार कराना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्हें हर साल ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों द्वारा सरयू नदी पर पीपा पुल निर्माण के कई आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी से मंजूरी मिलने के बावजूद पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। लार ब्लॉक का महाल मंझरिया दियारा क्षेत्र का सबसे बड़ा रकबा है, जहां हजारों एकड़ में गेहूं की खेती होती है। यह क्षेत्र नदी की दो धाराओं में बंटा हुआ है और यहां की खेती पूरी तरह प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर करती है। समय पर कटाई न होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। राजनाथ तिवारी, रविन्द्र नाथ तिवारी, अमित तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, रामनिवास तिवारी और रामानंद यादव सहित कई किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उन्हें हर साल होने वाली इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में धूप खिलने पर आज मौसम साफ:अगले 2 दिनों में फिर मौसम बदलने का अनुमान, बारिश से गिरा तापमान
    Next Article
    सहारनपुर में गूगल-पे मैसेज से 98 हजार की ठगी:पीड़ित बोला-किसी को भी ओटीपी या बैंक डिटेल साझा नहीं की, साइबर ठगों ने निकाल लिए पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment