Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैनीताल हाईवे पर सैकड़ों दुकानों पर मंडराया बुलडोजर का संकट:व्यापारियों को 8 दिन की मोहलत, खुद अतिक्रमण हटाएं वरना नगर निगम वसूलेगा ध्वस्तीकरण का मोटा खर्च

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटे तक 80 दुकानों पर कार्रवाई के बाद अब नैनीताल रोड के दूसरी तरफ भी बुलडोजर चलने की तैयारी है। नगर निगम प्रशासन यहां की दुकानों और शोरूम पर पहले ही लाल निशान लगा चुका है। आज एक बार फिर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की और व्यापारियों को 8 दिन का अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि व्यापारी स्वयं अपनी दुकानें पीछे कर लें, अन्यथा निगम का बुलडोजर चलेगा और उसका खर्च भी दुकानदारों से ही वसूला जाएगा। नैनीताल हाईवे पर सीएम ग्रिड योजना के तहत शुरू हुआ निर्माण बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को 'सीएम ग्रिड योजना' के तहत चमकाया जाएगा। योजना के पहले चरण में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा हो चुका है। अब सड़क चौड़ीकरण की बारी है, जिसके लिए मार्ग में आने वाली दुकानों को तोड़ा जाएगा। वर्तमान में यह सड़क कहीं 22 फीट तो कहीं उससे भी कम है, जिसे बढ़ाकर 80 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्रवाई में कहीं दुकानें 8 फीट तक टूटेंगी, तो कहीं पूरी तरह जमींदोज हो जाएंगी। ढाई किलोमीटर के दायरे में आएंगी सैकड़ों दुकानें, व्यापारियों में दहशत ढाई किलोमीटर के इस हिस्से में सड़क के दोनों ओर बड़े शोरूम और दुकानें स्थित हैं। नगर निगम की टीम को पैमाइश करते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में दहशत का आलम यह है कि कोई भी व्यापारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। व्यापारियों का दबी जुबान में कहना है कि अभी तो सिर्फ दुकानें जा रही हैं, अगर विरोध किया या बयान दिया तो कहीं प्रशासन उन पर मुकदमा दर्ज न कर दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपा के मंत्री, सांसद लापता के पोस्टर वायरल:सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने कार्रवाई के विरोध में सोशल मीडिया पर शेयर किए बैनर
    Next Article
    महोबा स्टेशन पर गंदगी देख भड़के DRM:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निरीक्षण में मिलीं खामियां, कर्मचारियों को लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment