Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा स्टेशन पर गंदगी देख भड़के DRM:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निरीक्षण में मिलीं खामियां, कर्मचारियों को लगाई फटकार

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए यात्री सुविधाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। केंद्र सरकार द्वारा महोबा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य स्टेशन की सूरत और सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इसी की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीआरएम अनिरुद्ध कुमार महोबा पहुंचे, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के हर हिस्से का बारीकी से जायजा लिया। उन्हें साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली, खासकर रेलवे कैंटीन में गंदगी के बीच खाना परोसा जा रहा था। बर्तनों की उचित सफाई न होने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि यात्रियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगामी गर्मी को देखते हुए डीआरएम ने पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां जनरल कोच रुकते हैं, वहां पानी के बूथ अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके अलावा, स्टेशन पर लगे नलों, पंखों और वाटर कूलरों की भी जांच की गई। डीआरएम ने सभी कमियों को अप्रैल के अंत तक दूर करने का अल्टीमेटम दिया है। खैराडा में बन रहे रेलवे बाईपास कार्य की धीमी प्रगति पर भी उन्होंने चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि एक बड़े पुल के निर्माण के कारण देरी हो रही है, लेकिन इसे इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीआरएम ने स्टेशन पर अवैध वेंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। वहीं, ललितपुर समेत अन्य स्टेशनों पर आरपीएफ द्वारा सघन अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैनीताल हाईवे पर सैकड़ों दुकानों पर मंडराया बुलडोजर का संकट:व्यापारियों को 8 दिन की मोहलत, खुद अतिक्रमण हटाएं वरना नगर निगम वसूलेगा ध्वस्तीकरण का मोटा खर्च
    Next Article
    15 अप्रैल से शुरू पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं:परिसर में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित, छात्र सहायता प्रकोष्ठ सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment