Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cylinder Blast in Yamunanagar: गैस रिसाव के बाद क्वार्टर में लगी आग, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे

    3 hours from now

    1

    0

    हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह सलेमपुर बांगर इलाके में प्रवासी मजदूरों के एक आवासीय क्वार्टर में एलपीजी सिलेंडर फटने से 7 बच्चों समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि क्वार्टर की दीवारें तक ढह गईं। जगाधरी (सदर) थाना प्रभारी तरसेम कुमार के अनुसार, यह घटना एक स्थानीय कारखाने के पास बने लेबर क्वार्टर में हुई। सुबह के समय एक परिवार लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान पास में रखे एक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। चूल्हे की चिंगारी ने लीक हो रही गैस को पकड़ लिया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट के प्रभाव से कमरे की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।इसे भी पढ़ें: Lebanon पर भीषण हमलों के बीच आया इजराइली राजदूत का बड़ा बयान, बोले- ''पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा है अमेरिका'उन्होंने बताया, पास में रखे एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और इसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और फिर इसमें धमाका हुआ, जिससे क्वार्टर की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो महीने का एक शिशु, 43 वर्ष के दो पुरुष, एक महिला (40) और 18 वर्षीय युवती शामिल है जबकि अन्य घायल बच्चों की उम्र पांच से 10 वर्ष के बीच बताई गई है।इसे भी पढ़ें: Manipur Tension : मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियांउन्होंने बताया, घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे आठ लोगों को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूरेनियम संवर्द्धन हमारा अधिकार, जानें ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने और क्या कहा?
    Next Article
    Women Reservation Bill: विशेष सत्र से पहले PM Modi का बड़ा कार्यक्रम, महिला सम्मेलन में रखेंगे सरकार का पक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment