Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 5 पिस्टल, 6 तमंचा के साथ दो गिरफ्तार:इंस्टाग्राम के जरिए बेचते थे, प्रत्येक पिस्टल पर 25 हजार और तमंचा पर 5 हजार कमाते मुनाफा

    1 hour ago

    1

    0

    सोशल मीडियो के जरिए अवैध पिस्टल और तमंचा बेचने वाले गिरोह के दो लोगों को थाना फेज-1 पुलिस ने पकड़ा है। इसके अलावा एक नाबालिग भी पकड़ा गया। इनके नाम अभिषेक निवासी सोखरा उम्र करीब 21 साल और समीर निवासी सेक्टर-27 उम्र करीब 20 साल है। इनके पास से 11 अवैध असलाह बरामद किया गया। जिसमें पांच पिस्टल, 5 देसी तंचमा .315 बोर और एक .32 बोर का बरामद किया गया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक एकाउंट बनाया है। जिसमें ये हथियार को दिखाकर प्रदर्शन करते है। इंस्टाग्राम के जरिए ही लोग इनसे संपर्क करते और हथियार खरीदते है। उन्होंने बताया कि ये बुलंदशहर और उसके आसपास से अवैध हथियार खरीदकर सप्लाई करते है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया कि वे अवैध पिस्टल एवं तमंचे रखने के शौकीन हैं। इन्हें अपने साथियों एवं आसपास के युवकों को दिखाकर अपना रौब जमाते है। 75 हजार में बेचते है पिस्टल ये लोग 40 से 45 हजार में पिस्टल खरीदकर 65 से 75 हजार में पिस्टल बेचते है। इसी तरह अवैध तमंचा 4 से 5 हजार में खरीदकर 10 से 15 हजार में बेचते है। मिलने वाले मुनाफे के पैसों से अपने शौक पूरे करते है। इस गैंग में यही लोग है या और भी इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही मुख्य सप्लायर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एनसीआर में करते सप्लाई इंस्टाग्राम पर जो भी लोग खरीदने के लिए इनसे संपर्क करता पहले उससे काफी बातचीत करते और उसका पूरी जानकारी कर लेते। वाट्सऐप पर बात करते ताकि कॉल रिकार्ड या ट्रैस न हो सके। इसके बाद अपनी बताई हुई जगह पर बुलाकर पिस्टल और तमंचा देते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बहन ने प्रेमी से करवाई भाई की हत्या:कमरे में रंगेहाथ पकड़ा था, बेटे ने खोला राज; पति पुणे में IT कंपनी में
    Next Article
    बुलंदशहर महोत्सव में अमन भाटी और चाचा श्यामलाल करेंगे परफॉर्म:देसी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े किस्से सुनाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment