Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गूगल-पे मैसेज से 98 हजार की ठगी:पीड़ित बोला-किसी को भी ओटीपी या बैंक डिटेल साझा नहीं की, साइबर ठगों ने निकाल लिए पैसे

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक युवक से गूगल-पे पर मैसेज भेजकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसके गूगल-पे पर मैसेज आया। जिसके बाद 98 हजार रुपए बैंक अकाउंट से निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना फतेहपुर क्षेत्र निवासी दीपक कुमार पुत्र जीवन सिंह के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया, जो गूगल-पे से संबंधित था। मैसेज देखने के कुछ ही देर बाद उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपए कट चुके हैं। ये रकम एक अज्ञात मोबाइल नंबर से जुड़ी यूपीआई आईडी से ट्रांसफर हुई है। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी को भी ओटीपी या बैंक डिटेल साझा नहीं की, इसके बावजूद उसके खाते से पैसे निकल गए। इससे साफ है कि वह साइबर ठगों का शिकार हुआ है। घटना के बाद पीड़ित के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। दीपक कुमार ने थाना फतेहपुर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित नंबरों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सरयू नदी पार कराते समय कंबाइन फंसी, VIDEO:पीपा पुल न बनने से गेहूं कटाई में परेशानी, किसान ट्रैक्टरों से मशीन पार कर रहे
    Next Article
    कोर्ट ने जौनपुर DM का आधा वेतन रोकने का आदेश:तहसीलदार को भी नोटिस, सैलरी रोकने के आदेश पर रिपोर्ट पेश नहीं की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment