Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा:झपट्टा मारने के बाद हाथ पकड़कर लटका, 6 साल के बच्चे को भी घायल किया था

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने पहुंची यूके की महिला टूरिस्ट पर बंदर ने हमला कर दिया। महिला खुद को बचाने के लिए भागी। तभी बंदर ने उनके हाथ में काट लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बंदर से बचाया। ताज घूमने आए बाकी टूरिस्टों ने सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। इससे पहले जुलाई में भी एक कोरियन महिला पर भी बंदरों ने अटैक किया था। दरअसल, ताज परिसर में आए दिन बंदरों की वजह से टूरिस्टों को खतरा बना रहता है। बंदर ने महिला पर झपट्टा मारा, फिर हाथ में काट लिया यूनाइटेड किंगडम से आगरा पहुंची सुसान मंगलवार सुबह 9:30 मिनट पर ताजमहल पहुंचीं थीं। वह करीब दस बजे दोस्तों संग ताज परिसर में घूम रही थीं कि तभी अचानक कुछ बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। सुसान खुद को बचाने के लिए एक किनारे भागीं। इतने में बंदर ने उन पर झपट्टा मारा। उनके दाहिने हाथ को काट लिया। सुसान ने किसी तरह खुद को बंदर से छुड़ाया। इसके बाद घायल सुसान दर्द के चलते जोर से चीखने लगीं। उनके पास मौजूद लोगों ने तुरंत गार्ड्स को सूचना दी। जिसके बाद प्राथमिक इलाज के लिए सुसान को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पर्यटक बोले- हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी ASI की सुसान के आसपास मौजूद पर्यटकों ने ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि ASI को इस बारे में व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। क्योंकि, टूरिस्ट की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उनकी ही बनती है। पर्यटकों ने कहा कि ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध जगह पर इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए। जिससे कि यहां घूमने आने वाले लोगों को किसी तरह का खतरा न रहे। ताज परिसर में 6 साल के बच्चे को बंदरों ने काटा था 31 अगस्त को हरियाणा से ताजमहल घूमने आए छह वर्षीय अयांश को मेहमानखाना के पास बंदर ने हाथ में काट लिया था। परिवार ने घटना की जानकारी सीआईएसएफ जवानों को दी थी। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इससे पहले कर्नाटक से आए पर्यटक मोहम्मद अली पर पश्चिमी गेट के पास बंदर ने हमला किया था। बंदर ने उनके पैर में काट लिया था, जिससे वह घायल हो गए थे। कोरियन महिला को भी घायल कर चुके हैं बंदर जुलाई में दक्षिण कोरिया से आई महिला पर्यटक पर पूर्वी गेट के पास बंदर ने हमला किया था। बंदर ने उनके हाथ में काट लिया था, जिससे उनके हाथ से खून निकलने लगा था। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहीं, पश्चिम बंगाल की महिला पर्यटक पर भी बंदर ने हमला किया था। महिला के हाथ में आइसक्रीम देखकर बंदर ने झपट्टा मारा था। जून में छत्तीसगढ़ की पर्यटक सावित्री बाई कश्यप को अमरूद टीला के पास बंदर ने पीछे से काट लिया था। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या संजय निषाद वाकई पाला बदल सकते हैं:SC दर्जे की मांग पर कहां फंसा पेंच; गठबंधन टूटा तो भाजपा को कितना नुकसान
    Next Article
    उड़नखटोले से पंडितों के बड़े नेता बनेंगे मंत्रीजी:अखिलेश के हाहाकारी रथ तैयार, पंचायत सहायकों से मुंहफट्ट हुए राजभर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment