Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-अंगकृष रधुवंशी और मुशीर खान की फिफ्टी:मुंबई ने उत्तराखंड को और पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया

    11 hours ago

    1

    0

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है। मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों पर 65 और अंगकृष रघुवंशी ने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। हार्दिक तामोरे ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए। मुंबई की पारी में सरफराज खान ने भी 15 गेंदों पर 31 रन जोड़े। उत्तराखंड के लिए जगदीशा सुचित और रविंदर नेगी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुंबई ने 86 रन से जीत दर्ज की। पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया एलीट ग्रुप-C मुकाबले में पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा दिया। मोहाली के PCA IS बिंद्रा स्टेडियम में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए हर्ष गवली ने 48 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। राहुल बाथम ने 21 गेंदों पर 24 और कप्तान रजत पाटीदार ने 17 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। पुडुचेरी के लिए प्रणय सिंह ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। परमेश्वरन सिवरमन ने नाबाद 36 रन बनाकर जिताया 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुडुचेरी ने 147 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे। टीम को आखिरी 5 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। परमेश्वरन सिवरमन ने 27 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। बादल रावत के साथ मिलकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया। गौतम दिलीप शास्त्री ने 32 गेंदों पर 35 और वेदांत भारद्वाज ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए शिवांग कुमार ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। आवेश खान, सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 57 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने बैट कैमरे की तरफ घुमाया, जिस पर ‘सैमसन’ नाम लिखा था। इस खास अंदाज से उन्होंने कप्तान संजू सैमसन को सम्मान दिया। ड्रेसिंग रूम में बैठे सैमसन का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ। अजहरुद्दीन की सेंचुरी से केरल ने बनाए 268 रन केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 268 रन बनाए। अजहरुद्दीन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहन कुन्नुमल ने 16 गेंदों पर 35 और संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 44 रन बनाए। विष्णु विनोद ने 11 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। सलमान निजार 26 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल बासित ने 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश के लिए मृदुल सुरोच ने 2 विकेट लिए। सुपर लीग में जगह बनाने के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C की 8 टीमों के बीच मुकाबला सुपर लीग में जगह बनाने के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C की 8 टीमों के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप-C में आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और मध्य प्रदेश की टीमें दौड़ में हैं। वहीं, ग्रुप-B में दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। ग्रुप-D से मुंबई और विदर्भ पहले ही सुपर लीग में जगह पक्की कर ली है दूसरी ओर, ग्रुप-D से मुंबई और विदर्भ ने पहले छह मैचों में 22-22 अंक हासिल कर सुपर लीग में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-A से बड़ौदा भी 20 अंक के साथ क्वालिफाई कर चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके:कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी
    Next Article
    पहली बार पाकिस्तान दौरे पर जाएगी आयरलैंड की टीम:जनवरी 2027 में लाहौर में खेलेगी 3 वनडे, वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी करेगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment