Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार पाकिस्तान दौरे पर जाएगी आयरलैंड की टीम:जनवरी 2027 में लाहौर में खेलेगी 3 वनडे, वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी करेगी

    6 hours ago

    1

    0

    आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 20 से 24 जनवरी तक 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मुख्य सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम 13 से 17 जनवरी के बीच पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ 3 अभ्यास मैच भी खेलेगी। दौरे के सभी 6 मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिन के समय होंगे। दोनों बोर्ड ने वनडे सीरीज पर सहमति जताई शुरुआत में इस दौरे पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलने की योजना थी, लेकिन बाद में दोनों क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ 50 ओवर के मैच कराने पर सहमति जताई। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा कि वनडे फॉर्मेट दोनों टीमों की आगामी वर्ल्ड कप तैयारियों के लिहाज से ज्यादा उपयोगी होगा। उन्होंने कहा, "हमने शुरुआत में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए कि 50 ओवर का क्रिकेट खेलने से टीमों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। हमें आगामी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में हिस्सा लेना है, जबकि पाकिस्तान 2027 के अंत में होने वाले मुख्य वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है।" वेस्ट ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड के करीबी संबंध रहे हैं। टीम इस ऐतिहासिक दौरे का इंतजार कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में ऐसे और दौरे होंगे। वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी करेगा आयरलैंड आयरलैंड के लिए यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम होगी। टीम को मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना है। पाकिस्तान की परिस्थितियों में खेलने से आयरिश खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की पिचों और हालात का अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम भी इस सीरीज के जरिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी। टीम अपने घरेलू मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-अंगकृष रधुवंशी और मुशीर खान की फिफ्टी:मुंबई ने उत्तराखंड को और पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया
    Next Article
    PSL 2027 से पहले लाहौर कलंदर्स ने बदला कोच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment