Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुरालियों ने पेट पर लात मारकर गिराया गर्भ:सहारनपुर की युवती बोली-पहले पति की मौत के 15 लाख के क्लेम पर नजर, तीन तलाक दिया, फर्जी साइन से पैसे उड़ाए

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की एक महिला के साथ रिश्तों के नाम पर धोखे, लालच और हैवानियत की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। पति की मौत के बाद मिले 15 लाख रुपए के क्लेम को हड़पने के लिए ससुराल पक्ष ने पहले महिला का देवर से निकाह कराया और फिर फर्जी तरीके से पूरा पैसा निकाल लिया। जब महिला को सच्चाई पता चली तो उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता फरीन के अनुसार, उसका निकाह 2019 में अमजद से हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद दिसंबर 2019 में सड़क हादसे में अमजद की मौत हो गई। इसके बाद उसने यमुनानगर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम का मुकदमा किया, जिसमें वर्ष 2023 में उसे 15 लाख रुपए मिले। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने इद्दत पूरी कराने के बाद अप्रैल 2020 में उसका निकाह उसके देवर इरशाद से करा दिया। उस समय उसे परिवार की नीयत पर कोई शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में यह फैसला ही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। फरीन का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया और एटीएम व चेकबुक अपने पास रख ली। जैसे ही क्लेम के 15 लाख रुपये खाते में आए, इरशाद ने फर्जी हस्ताक्षर कर और एटीएम से धीरे-धीरे पूरी रकम निकाल ली। महिला को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। जब खाते से सारा पैसा निकल गया तो आरोपियों ने फरीन को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे खर्चा देना बंद कर दिया गया और आए दिन मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने बताया कि 6 सितंबर 2025 को ससुरालियों ने उसके कमरे में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान पति और जेठों ने उसे बुरी तरह पीटा। महिला का आरोप है कि वह एक माह की गर्भवती थी और उसके पेट में लात मारने से उसका गर्भ गिर गया। हंगामे के दौरान जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोप है कि इरशाद ने सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया और धक्का देकर घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता तब से अपने मायके में रह रही है। जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी और वह बैंक पहुंची तो पता चला कि खाते में एक भी रुपया नहीं बचा है। पीड़िता ने पहले यमुनानगर पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने सहारनपुर महिला थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में विधवा महिला से 5 लाख की ठगी:जौनपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का दिया था झांसा, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
    Next Article
    दो चचेरे भाइयों ने कीटनाशक को मसाला समझकर खाया:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, खेत में मिला था पाउच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment