Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Elections 2026: CM Himanta की अपील, लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें, नया असम बनाएं

    3 hours from now

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है। उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।” शर्मा गुवाहाटी की जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नारी शक्ति वंदन अधिनियम': पीएम मोदी का सांसदों को भावुक संदेश-'आने वाली पीढ़ियों के लिए एकजुट हों'
    Next Article
    'जहरीले सांप' बयान नितिन नबीन बोले- ये गांधी परिवार की:खड़गे के ‘सांप’ वाले बयान पर कहा- उनकी सस्ती मानसिकता को दिखाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment