Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा पूर्व विधायक के बेटे समेत तीन पर FIR:600 गज जमीन से सीमेंट-गेट गायब, विरोध करने पर पीटा और धमकाया

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में करेली थाना क्षेत्र में जमीन से निर्माण सामग्री चोरी करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सपा के पूर्व विधायक परवेज अहमद के बेटे इमरोज अहमद समेत तीन लोगों के खिलाफ करेली थाने में FIR दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर रखी निर्माण सामग्री चोरी कर ली गई। जब उसने इस बारे में पूछताछ की तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करेली के बी-1035 जीटीबी नगर निवासी अहमद अबसार (51) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिरमपुर में आराजी संख्या 111 में उनकी करीब 600 वर्ग गज जमीन है। 22 नवंबर 2026 को उन्होंने अपनी जमीन की सफाई कराने के लिए कुछ मजदूर लगाए थे। इसके लिए वहां निर्माण सामग्री भी रखी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो वहां रखी पांच बोरी सीमेंट, लोहे का एक गेट और अन्य सरिया समेत निर्माण सामग्री गायब मिली। अहमद अबसार का आरोप है कि मौके पर मौजूद इमरोज अहमद पुत्र हाजी परवेज अहमद, तारिक जमाल पुत्र शाहिद जमाल और कैफी खान ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने उनकी मां-बहन को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने तहरीर में आशंका जताई है कि जमीन से गायब हुई निर्माण सामग्री भी इन्हीं लोगों ने चोरी की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। इस संबंध में अहमद अबसार ने 25 नवंबर 2026 को करेली थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा रेंज के नए DIG बने अभिषेक सिंह:शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ भेजे गए, PAC सेनानायक समेत दो अधिकारियों का भी ट्रांसफर
    Next Article
    लोजपा सांसद बोले- PDA में दलितों को हिस्सेदारी नहीं:रायबरेली में सपा को लेकर कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment