Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:कहा- 46 नामजद में 40 यादव, थाने में सपा नेता की पिटाई का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं से शुक्रवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र यादव समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद अभिषेक यादव ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और सपा नेता सत्य यादव की थाने में पिटाई करने का आरोप लगाया। अभिषेक यादव ने दावा किया कि कटरिया गांव मामले में 46 नामजद आरोपियों में से 40 यादव समुदाय से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल यादव समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला होने के बावजूद, सपा नेताओं पर ही मुकदमे दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यह घटना 22 अप्रैल को करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुई थी। उस दिन सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और नारेबाजी के बीच हालात बिगड़ गए, जिससे दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी, एक युवक और एक महिला घायल हो गए थे। घटना के बाद बाजार बंद हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने इस मामले में 46 नामजद आरोपियों में से 10 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्य यादव उर्फ रामजन्म यादव, लाल बाबू यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, जीवन यादव, विगनाथ यादव, सितांशु कुमार गौंड, अनिल यादव, सत्येंद्र यादव और सुभाष यादव शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं, एक अन्य मामले में, 15 अप्रैल को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास गंगा नदी में मिली किशोरी निशा विश्वकर्मा की मौत की पुलिस जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर यह सामने आया कि निशा ने सुबह अपने पिता को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। मौके से उसका मोबाइल फोन, चप्पल और दुपट्टा बरामद किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायकों ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात:सपा सांसद के घर प्रदर्शन मामले पर की शिकायत, नसीम बोलीं- महिलाएं ही महिलीओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगी, ये सही नही
    Next Article
    जरूरतमंदों को दी साईकिल और शादी का सामान:गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के साथ मीटिंग, मेंबर्स हुए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment