Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जरूरतमंदों को दी साईकिल और शादी का सामान:गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के साथ मीटिंग, मेंबर्स हुए सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक क्लब विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से अब तक के किए गए सेवा कार्यों का विवरण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने पेश की गई। साथ ही आगे की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुआ। प्रोग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। साथ ही इस मौके पर असहाय लोगों की मदद भी की गई। जिसमें एक जरूरतमंद बच्ची को साईकिल और एक लड़की को शादी सामान भेंट किया गया। इसके अलावा पिछले एक साल में क्लब के लिए योगदान देने वाले मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा को प्रोत्साहन दिया रोटरी यूफोरिया की ओर से संचालित हैप्पी स्कूल की एक वंचित छात्रा, जिसने कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, को स्कूल आने-जाने में सुविधा के लिए साइकिल भेंट की गई। डीजी ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना की। कन्यादान में सहयोग इसी के साथ एक निर्धन कन्या के विवाह में रोटरी यूफोरिया ने गृहस्थी की मूलभूत आवश्यकताएं रेफ्रिजरेटर, मिक्सर, साड़ियां, लहंगा और भेंट कर "बेटी बचाओ, बेटी बसाओ" के संकल्प को साकार किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की। सदस्यों के कार्यों की सराहना हुई OCV के दौरान रोटरी पिछले साल की पूरी टीम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने अध्यक्ष शालिनी पांडेय के अथक प्रयासों और नेतृत्व की विशेष सराहना करते हुए कहा कि शालिनी के नेतृत्व में क्लब ने सेवा के नए मानदंड स्थापित किए हैं। सभी पूर्व अध्यक्षों और बोर्ड सदस्यों के कार्यकाल की भी प्रशंसा की गई। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी यूफोरिया 'Unite for Good' की थीम को वास्तव में चरितार्थ कर रहा है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब के कार्य प्रेरणादायक हैं। रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट फ्रांसेस्को अरेजो के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम यूफोरिया बधाई की पात्र है। क्लब की 'सेवा परमो धर्मः' की भावना को दर्शाते क्लब अध्यक्ष शालिनी पांडेय ने कहा, "डीजी सर की विजिट और सराहना हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। आज के तीनों प्रकरण शिक्षा, कन्यादान और टीम सम्मान हमारे क्लब की 'सेवा परमो धर्मः' की भावना को दर्शाते हैं। यह सफलता पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर बालकृष्ण अग्रवाल , डी.जी.आर.एच. रामापति शुक्ला, चार्टर प्रेसिडेंट खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी अंजलि लिलारिया, पास्ट प्रेसिडेंट श्वेता अग्रवाल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट प्रिया अग्रवाल सहित क्लब अध्यक्ष शालिनी पांडेय, सचिव रुचि केडिया, कोषाध्यक्ष स्नेहा तुलस्यान और बोर्ड सदस्य अंजलि विनय गुप्ता, प्रियंका यादव, चित्रा त्रिपाठी,अंजनी गुप्ता, नीलम बांका, रमा थापा, पिंकी गुप्ता, शमा अधमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:कहा- 46 नामजद में 40 यादव, थाने में सपा नेता की पिटाई का आरोप
    Next Article
    फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा, किराया वसूली पर निर्देश:एआरटीओ ने ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को दी हिदायत, ओवरलोडिंग से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment