Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सीडीओ ने राजपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण:3 माह से अनुपस्थित ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने शुक्रवार को विकासखंड राजपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जांच की गई। उपस्थिति पंजिका के परीक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर मुन्नी लाल पिछले तीन महीनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर अनियमितता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए। 3 कार्य दिवस में अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश इसी क्रम में, जेई (आरईडी) यश पाल सिंह भी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका वेतन रोकने, स्पष्टीकरण तलब करने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान स्थापना, लेखा पटल और मनरेगा सेल की कई महत्वपूर्ण पंजिकाएं अधूरी पाई गईं। संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुरानी फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री आवास योजना और पेंशन योजना से जुड़ी लंबित पत्रावलियों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया, ताकि आमजन को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। कार्यालय परिसर में गंदगी और पुरानी फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। सीडीओ ने साफ-सफाई सुनिश्चित करने और अभिलेखों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल और ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए सभी प्रविष्टियां समयबद्ध व त्रुटिरहित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राजकीय कार्यों में शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य है। उन्होंने आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान करने को प्राथमिकता बताया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वित्तीय नियमों के पालन के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली:नेता के बाउंसर ने कई राउंड चलाईं गोलियां; पुलिस ने 200KM पीछा करके पकड़ा
    Next Article
    सीतापुर में नहर में डूबा युवक लापता:दोस्तों के साथ नहाने गया था, पुलिस गोताखोरों से करवा रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment