Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न:हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन, उरई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कोंच रोड स्थित मधुवन विला में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने की। समारोह में न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार और बेंच के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जालौन से उनका विशेष जुड़ाव रहा है, क्योंकि वे यहां जिला जज के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके पेशेवर विकास पर भी जोर दिया। इस दौरान न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल, महासचिव डॉ. साधना त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मक्षेत्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह निरंजन, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्षा अनम वर्मा, संयुक्त सचिव मुलायम सिंह यादव, प्रद्युम्न सीरौठिया, रितिक दुबे (सनी),बरिष्ठ सदस्य राजकुमार श्रीवास्तव, चौधरी जयकरण सिंह, राजकुमारी निषाद, रामशंकर वर्मा, महेश कुमार रंजन, सोबरन सिंह कुशवाहा और कनिष्ठ सदस्य अनुराधा गौतम, शशि कुमार सिंह, शिवम गुप्ता, प्रवीण कुमार द्विवेदी, अस्मिता रत्ना, अभिषेक वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला जज, अपर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सहित न्यायिक अधिकारियों का बार एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। अंत में बार संघ अध्यक्ष ऋषि पटेल और महासचिव साधना त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों के लिए लैब को लैंड पर लाई सरकार:शिवराज सिंह चौहान ने कहा कृषि विकास के लिए रोडमैप तैयार करें राज्य, केंद्र पूरा सहयोग देगा
    Next Article
    बेटी के प्रेमी को घर बुलाकर पीटकर हत्या की:बेटी के टेलीग्राम से मैसेज किया, भाई-बेटे के साथ मिलकर मार डाला, शव मैनपुरी में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment