Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NASA वैज्ञानिक की रहस्मयी मौत, अमेरिका से चीन तक में मचा हड़कंप

    3 hours from now

    1

    0

    दुनिया के दो सबसे ताकतवर देश अमेरिका और चाइना इन दिनों एक बेहद रहस्यमई और चिंताजनक ट्रेंड से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में करीब 20 टॉप वैज्ञानिक जो अचानक गायब हो गए या तो किसी संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी जान चली गई। ये कोई आम वैज्ञानिक नहीं थे। ये वो लोग थे जो एआई, हाइपरसोनिक मिसाइल, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और स्पेस डिफेंस जैसे हाई प्रोफाइल और संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे थे। ऐसे में सवाल उठता है ना कि क्या यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश छिपी है? सबसे पहले बात करते हैं अमेरिका की। तो रिपोर्ट जो आ रही हैं वह बता रही हैं कि अमेरिका में कम से कम 11 ऐसे मामले सामने आए जहां वैज्ञानिक या तो रहस्यमई तरीके से गायब हुए या फिर उनकी संदिग्ध हालात में जान चली गई। इस मामले की जांच खुद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी कि एफबीआई कर रही है। इसे भी पढ़ें: F-22 से खतरनाक रूस का SU-57 M1, खरीदेगा भारत?एफबीआई ऊर्जा विभाग, रक्षा विभाग और लोकल एजेंसियों के साथ मिलकर इन केसों के बीच कोई कड़ी तलाशने की कोशिश कर रही है। अब कुछ बड़े केस देख लीजिए। विलियम नील मैकसलैंड रिटायर्ड मेजर जनरल न्यू मेक्सिको से अचानक गायब। मोनिका रेजा एरोस्पेस इंजीनियर ट्रैकिंग के दौरान लापता मेलिसा केसियास लॉस एलामोस से जुड़ी कर्मचारी साल 2025 से गायब। इसके अलावा कुछ और भी मामले हैं जिनमें साइंटिस्टों की जान चली गई। जैसे कि नूनो लुरेरो एमआईटी प्रोफेसर घर के बाहर गोली मारकर उनकी जान ले ली गई। कार्ल ग्रिल मायर कैलटेक के वैज्ञानिक संदिग्ध हालात में उनकी जान चली गई। इसके अलावा इन घटनाओं ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे गंभीर मामला बताया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह महज संयोग हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Kathmandu में 'जहरीली' हुई हवा, AQI 247 के साथ दुनिया का दूसरा सबसे Polluted शहर बनावहीं रिपब्लिकन नेता एरिक ने इसे संभावित विदेशी ऑपरेशन करार दिया है। तो अभी तक आपने सुना कि कुल कितने वैज्ञानिक या तो रहस्यमई हालात में गायब हुए या फिर उनकी जान चली गई। लेकिन अब जो सबसे बड़ी खबर वो यह है कि 29 वर्षीय नासा के एरोस्पेस टेक्नोलॉजीस जोशुआ लेबल के मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। जिसके बाद एफबीआई के होश उड़ गए। और यह रिपोर्ट हम आपको न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से बता रहे हैं। जिसमें बताया गया है कि जोशुआ की कार स्थानीय समय अनुसार दोपहर लगभग 2:45 पर रेलिंग और कई पेड़ों से टकराने के बाद बुरी तरह जलकर पहचान से परे हो गई और इससे पहले सुबह उनके परिवार ने उनके लापता होने की सूचना दी थी क्योंकि वह अपने काम पर नहीं पहुंचे थे। परिवार ने उस समय दावा किया था कि जोशुआ का अपहरण हो गया होगा क्योंकि वह अपना फोन और बटुआ घर पर छोड़कर गए थे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    240 भारतीयों को हवा में कहां ले गया इजरायल, चौंक जाएगी दुनिया
    Next Article
    मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत:मिलिटेंट्स ने कई घर जलाए, नगा-कुकी समुदाय में तनाव; 7 अप्रैल से अब तक 10 मौतें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment