Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली:नेता के बाउंसर ने कई राउंड चलाईं गोलियां; पुलिस ने 200KM पीछा करके पकड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में द्वारचार के दौरना फायरिंग की गई। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। गोली लगते ही जीजा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी बीच, नेता और उसके साथ आए बाउंसर भाग निकले। लेकिन, पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर तक उनका पीछा करके बुंदेलखंड हाईवे पर पकड़ लिया। मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कायमगंज थाना क्षेत्र का है। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… मोहल्ला जवाहरगंज के रहने वाले जय सक्सेना की शादी थाना नवाबगंज के बगयुना में रहने वाली सोनी से हो रही थी। जय के पिता प्रदीप सक्सेना बजरंग दल के प्रभारी हैं। शादी समारोह में चिराग पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति का राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ आया था। वह उरई में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह भाजपा का प्रदेश मंत्री भी रह चुका है। 23 अप्रैल (गुरुवार) की रात मैरिज हॉल में पुरुषोत्तम अपने बाउंसरों के साथ जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी पर बैठा था। इसी दौरान एक बाउंसर ने रौब दिखाने के लिए फायरिंग कर दी। एक गोली दुल्हन सोनी के जीजा गौरव सक्सेना के पेट में गोली लग गई। गोली लगते ही गौरव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इसे बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। घरवाले घायल गौरव को तुरंत फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक भीड़ का फायदा उठाकर पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिसवालों ने उसका पीछा करना शुरू किया। करीब 200 किलोमीटर पीछा करके उन लोगों को बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया। रिश्तेदार बोले- निशाना बनाकर चलाई गई गोली गौरव के साले रनवीर सक्सेना ने बताया- घटना के समय लग्न की रस्म चल रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी। गोली इधर-उधर नहीं चली थी, सीधे निशाना बनाकर चलाई गई थी। उस समय जय के पिता प्रदीप सक्सेना खंभे के पास बैठे थे। कुछ लोग खंभे की आड़ में खड़े थे। गौरव भी वहीं खड़े थे। सीधे उन्हें ही गोली लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार सुबह दुल्हन को विहा किया गया फायरिंग में गोली लगने से घायल गौरव सक्सेना की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन, आंत में गोली फंसे होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के न्यू सिटी अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां गौरव का ऑपरेशन होगा। गोली लगने की घटना के बाद भी घरवालों ने शांति से शादी की सारी रस्में पूरी कराईं। इसके बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन सोनी को विदा कर दिया गया। एफआईआर में क्या कहा गया गौरव के भाई राहुल कुमार ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। FIR के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे परमानंद की बगीची, पटवन गली कायमगंज में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उरई (जालौन) का रहने वाला पुरुषोत्तम सक्सेना अपने 6 साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचा। वे लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। जब गौरव कुमार (35) ने उन्हें फायरिंग करने से रोका, तो पुरुषोत्तम और उसके साथी नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें 21 हजार नेग नहीं देने पर किन्नरों ने गोली मारी, यूपी के बदायूं में दूल्हे के भाई पर फायरिंग की बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IRS Daughter Murder Case: ‘साइको किलर’ राहुल पार गया हैवानियत की सारी हदें, रूह कंपाने वाली है केस की नई डेवलपमेंट
    Next Article
    कानपुर देहात में सीडीओ ने राजपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण:3 माह से अनुपस्थित ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment