Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर का रामरहीम ओवरब्रिज हल्के वाहनों के लिए खुला:मरम्मत कार्य के बीच PWD ने शुरू किया संचालन, लोगों को मिली राहत

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के रामरहीम ओवरब्रिज को हल्के वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है। यह ओवरब्रिज 26 मार्च 2026 से मरम्मत कार्य के कारण बंद था। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गौरव कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य 20 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत आ रही है और काम तेजी से जारी है। पुल बंद होने से ज्वालानगर, कृष्ण विहार कॉलोनी और आसपास के हजारों निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। विशेषकर दैनिक यात्रियों और हल्के वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चार माह पूर्व रामपुर के नगर विधायक आकाश सक्सेना ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग की थी। सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्य शुरू कराया, जो अब प्रगति पर है। इस ओवरब्रिज का शिलान्यास लगभग 25 वर्ष पहले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने किया था, जबकि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजम खान ने इसका लोकार्पण किया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद नगर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा इसके औपचारिक लोकार्पण की संभावना है। ओवरब्रिज के आंशिक रूप से खुलने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर बस स्टैंड पर सिटी मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण:जाम से निपटने के लिए पटरी दुकानदारों को निर्देश, बसें अंदर खड़ी करने की हिदायत
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक पर पति के साथ लौट रही थी, ट्रक ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment