Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायकों ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात:सपा सांसद के घर प्रदर्शन मामले पर की शिकायत, नसीम बोलीं- महिलाएं ही महिलीओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगी, ये सही नही

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सपा विधायकों और नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। फतेहपुर सपा सांसद के कानपुर निवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों प्रदर्शन किया था, जिस पर सपा ने निंदा भी की थी। शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिविल लाइन स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दोपहर सपा विधायक नसीम सोलंकी, अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी के साथ पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनीद्र शुक्ला और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथ कार्यकर्ता पहुंचे। विधायकों और नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर शिकायत की। उनका कहना है कि जिस तरह से बीते दिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शहर साउथ इलाके में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम के घर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, वह निंदा करने वाला है। सपा के नेताओं ने कहा कि इस तरह किया गया प्रदर्शन किसी सांसद के घर पर, जहां उनके घर की महिलाएं थीं, यह ठीक नहीं है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कानपुर पुलिस को सौंपकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि सांसद के घर पर इस तरह का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाएं ही महिलाओं के साथ इस तरह से पेश आईं, यह ठीक नहीं है। इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के घर पहुंचकर प्रदर्शन के माध्यम से अभद्रता की। उनकी नेम प्लेट पर चप्पल मारने का काम किया, यह आपराधिक घटना है। इस तरह से विशेषाधिकार के हनन का काम किया गया है। इसलिए हमने मांग की है कि इन लोगों पर कार्रवाई की जाए। कई जगह देश के बड़े नेताओं के पुतले फूंके गए, यह सही नहीं है। नेताओं के नाम लिखकर उन पर जूते-चप्पल मारे गए, यह भी गलत है। इस पर कार्रवाई की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव पर बरसे केशव, बोले-महिलाएं उन्हें चुनाव में दौड़ाएंगी:विपक्ष ने किया महिलाओं के अधिकारों का दमन, आधी आबादी के अपमान का बदला लेगी देश की जनता: केशव प्रसाद मौर्य
    Next Article
    सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:कहा- 46 नामजद में 40 यादव, थाने में सपा नेता की पिटाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment