Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के रजपुरा में दो बाइकों की टक्कर:देवर-भाभी घायल, देवर की हालत गंभीर, बाइक सवार फरार

    7 hours ago

    1

    0

    सम्भल। थाना रजपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां देवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेतुआ निवासी ब्रजेश (पुत्र महेश) अपनी भाभी पिंकी (पत्नी दुर्गेश, निवासी रसूलपुर) को छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि वे रजपुरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर रसूलपुर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह बाइक कथित तौर पर गलत दिशा में चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल ब्रजेश के भाई मुनेश ने बताया कि उनके भाई की हालत काफी गंभीर है और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फरार बाइक सवारों की तलाश वहीं पिंकी को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवारों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 हजार यात्रियों के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई:होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर कानपुर सेंट्रल पर बढ़ी भीड़, 6 ट्रेनें प्रयागराज में रोकी गयी
    Next Article
    देवरिया में 485 महिला कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड:17 प्लाटूनों ने किया मार्च-पास्ट, अब मिलेंगी थानों में तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment