Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का काम अंतिम चरण में:22 ओलंपिक खेलों की मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग, मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी यूनिवर्सिटी

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी को खेलों की दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट अब हकीकत बनने के करीब है। मेरठ के सरधना में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। लगभग 91 एकड़ जमीन पर बन रहे इस विश्वविद्यालय का 85 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। 369 करोड़ की लागत से बन रही हाईटेक यूनिवर्सिटी यह विश्वविद्यालय करीब 369 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसे आधुनिक सुविधाओं के मामले में दुनिया के बेहतरीन खेल संस्थानों की तर्ज पर बनाया जा रहा है। मेरठ का इलाका दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के करीब होने की वजह से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि आसपास के राज्यों के खिलाड़ियों को भी यहां ट्रेनिंग लेने में आसानी होगी। फिलहाल भवन निर्माण का काम लगभग खत्म हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। खिलाड़ियों को मिलेगी पीएचडी तक की डिग्री विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि यहां सिर्फ खेल की ट्रेनिंग ही नहीं मिलेगी, बल्कि खेल शिक्षा में स्नातक (ग्रेजुएशन) से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई भी होगी। फिलहाल यहां बीपीईएस कोर्स चल रहा है, लेकिन आने वाले सत्र से बीपीएड, एमपीएड और बीएससी योगा जैसे नए विषय शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मंजूरी मांगी गई है। मई में होने वाली बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के बाद करीब 300 नए छात्रों को प्रवेश देने का लक्ष्य रखा गया है। एक ही छत के नीचे होंगे 22 ओलंपिक खेल यह यूनिवर्सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगी। यहां हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक के साथ-साथ स्विमिंग पूल, जिम और स्पोर्ट्स साइंस लैब भी होगी। इस साल से यहाँ एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती और कबड्डी समेत कई खेलों की शुरुआत हो जाएगी, जबकि अगले साल से शूटिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी जैसे खेल भी शामिल किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि हमारा मिशन यूपी को खेलों का सबसे शक्तिशाली केंद्र बनाना है, जहां से भविष्य के ओलंपिक चैंपियन निकल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में जड़े 4 छक्के, राजस्थान की धांसू शुरुआत
    Next Article
    कृषि मंत्री बोले- 16 लाख किसानों के बिल हुए माफ:सपाराज में 60% महंगी थी बिजली, किसान थे बदहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment