Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल:अलग-अलग समय पर रहेगा शटडाउन, सहयोग की है अपील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण रविवार को कई प्रमुख इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर काम होने की वजह से चरणबद्ध तरीके से सप्लाई रोकी जाएगी। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सबसे ज्यादा असर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के खजांची फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट के पश्चिमी जनप्रिय फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र के रामजानकी नगर, मोतीपोखरा, कृष्णा नगर, दूरदर्शन और पत्रकार पुरम फीडर के साथ-साथ बक्शीपुर उपकेंद्र के बक्शीपुर, दीवान बाजार, कोतवाली और लालडिग्गी उपकेंद्र के हिंदी बाजार व बसंतपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। दोपहर में भी जारी रहेगी कटौती सूरजकुंड और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा विकास नगर उपकेंद्र के विस्तार नगर और हेचरी फीडर की सप्लाई दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगी। विभाग की अपील, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि तय समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जनगणना ट्रेनिंग से 694 कर्मचारी गैरहाजिर:नोटिस के बाद सस्पेंड होंगे; सेंटरों में पहुंचे अधिकारी, खाना चखकर क्वालिटी परखी
    Next Article
    भाजपा नेता की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार:पति पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment