Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 3 सीएचसी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने लिया एक्शन

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में जेएसवाई में भुगतान न होने पर सीएचसी आंवलखेड़ा, फतेहाबाद व जैतपुर के सीएचसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। वहीं, अच्छा कार्य करने वाले बरौली अहीर, अछनेरा, किरावली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। बैठक में सिजेरियन प्रसव की समीक्षा में सीएचसी बाह दूरस्त क्षेत्र में स्थित होने के कारण वहां पर सिजेरियन सर्जन की तैनाती करने के निर्देश दिए। बैठक में मातृ मृत्यु की समीक्षा में बताया गया कि मार्च में 3 मृत्यु दर्ज की गई है। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी केसों की स्टडी व जांच करने तथा एक भी मातृ मृत्यु दर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डीएम ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आशा की जानकारी ली। इस पर बताया गया, रूरल एरिया में 2699 शतप्रतिशत आशा हैं। डीएम ने सभी आशा को प्रशिक्षण देने निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में 925 के सापेक्ष 807 आशा कार्यरत हैं। डीएम ने आशाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, निष्क्रिय आशाओं को चिह्नित कर कार्यशैली में सुधार लाने का नोटिस जारी करने, प्रत्येक महीने उनके कार्य का रिव्यू करने, इसके बाद भी काम न करने वाली आशाओं की सेवा समाप्ति करने के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि जनपद में कुल 70 वर्ष व 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के सत्यापित कुल 64781 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार:पति पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में AISA का विरोध प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, प्रदर्शनकारी बोले- अनुमति के बाद भी नहीं होने दिया कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment