Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पार करते बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर:नाना की मौत, नाती घायल; बाइक सवार भी गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग और किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। यह घटना लक्ष्मी ढाबा के सामने हुई। ग्राम रौतियापुर निवासी 65 वर्षीय मिथलेश कुमार अपने नाती कन्हैया पुत्र हरिशचंद्र के साथ सड़क पार कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिथलेश और कन्हैया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों, पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में बाइक सवार शिवम पुत्र राजकुमार निवासी चिचौली भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। मृतक मिथलेश कुमार मूल रूप से इटावा जनपद के मानिकपुर के रहने वाले थे। वह काफी समय से अपनी बेटी के घर रौतियापुर में रह रहे थे। रविवार को वह अपने नाती कन्हैया के साथ सड़क पर आए थे, तभी यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में एक दिन में 6 जगह आग:गन्ने के खेत, भूसे के ढेर और पेड़ों तक फैलीं लपटें, दमकल कर्मियों ने बुझाई
    Next Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया:कमरे में खून से लथपथ मिले, काफी समय से डिप्रेशन में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment