Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में एक दिन में 6 जगह आग:गन्ने के खेत, भूसे के ढेर और पेड़ों तक फैलीं लपटें, दमकल कर्मियों ने बुझाई

    1 hour ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में रविवार को भीषण गर्मी के कारण आग लगने की छह अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग की टीमों को दिनभर आग बुझाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ना पड़ा। ये आग गन्ने के खेतों, भूसे के ढेरों, कूड़े-करकट और झाड़-फूंस में लगी। तेज धूप और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैली, जिससे कई स्थानों पर स्थिति गंभीर हो गई। छपार थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित बिजोपुरा इलाके में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। शनिवार को यहां कूड़े-करकट और एक पेड़ में आग लगी थी। रविवार को इसी क्षेत्र में कई पेड़ आग की चपेट में आ गए, जिससे एक पेड़ जलकर गिर गया। जानसठ रोड पर भी आग की दो घटनाएं हुईं। सहावली गांव के पास नाले की पटरी पर झाड़-फूंस में लगी आग पास के गन्ने के खेत तक फैल गई। दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को रोका। इसके अतिरिक्त, सुरेंद्र नगर के सामने एक कॉलोनी में भूसे के ढेर में भी आग लगी, जिसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर से सटे वहलना गांव में उपलों के एक बितौड़े में आग लगी। खतौली क्षेत्र से भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां दमकल टीम ने बितौड़े में लगी आग को बुझाया। इन सभी घटनाओं के दौरान दमकल कर्मियों को भीषण गर्मी में लगातार काम करना पड़ा। उन्होंने हर घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बेकाबू होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़े पैमाने पर क्षति होने से बची। दमकल विभाग के अनुसार गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि छोटी सी लापरवाही बड़ी आग का कारण न बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार:दुकानदारों से लाखों ठगकर होते थे फरार, मुजफ्फरनगर से पकड़े गए
    Next Article
    सड़क पार करते बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर:नाना की मौत, नाती घायल; बाइक सवार भी गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment