Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 हजार यात्रियों के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई:होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर कानपुर सेंट्रल पर बढ़ी भीड़, 6 ट्रेनें प्रयागराज में रोकी गयी

    5 hours ago

    1

    0

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार और रविवार की रात को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का रविवार सुबह से ही स्टेशन पहुंचना शुरू हो गया था। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करीब 40 हजार परीक्षार्थी पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम करते हुए 12 रस्सा टीम और 10 रेस्क्यू टीमें गठित की गई हैं। डिप्टी सीटीएम आकांक्षु गोविल के निर्देश पर प्रयागराज के लिए तीन और लखनऊ के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इसके अलावा कई नियमित ट्रेनों से भी अभ्यर्थियों ने अपने गंतव्य तक यात्रा की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के जवान पूरे दिन स्टेशन परिसर में तैनात रहने के निर्देश दिये गए है। यात्रियों और परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीमों की तैनाती की गई थी। फुटओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर जवान लगातार निगरानी करते रहे। भीड़ कम करने के लिए 12826 झारखंड संपर्क क्रांति और विक्रमशिला एक्सप्रेस का प्रयागराज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव कराया गया, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी इन ट्रेनों से यात्रा कर सकें। दोपहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद वापसी के लिए भी स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। सबसे ज्यादा भीड़ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की रही, जिस कारण इस रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। शाम के समय लखनऊ रूट पर भी एक विशेष ट्रेन संचालित की गई थी। इसके अलावा जोधपुर-हावड़ा, पनवेल एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजामों के जरिए पूरे दिन व्यवस्था संभाली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:20 मीटर दूर मिला अंडर-गारमेंस्ट और चप्पल, मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    संभल के रजपुरा में दो बाइकों की टक्कर:देवर-भाभी घायल, देवर की हालत गंभीर, बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment