Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:20 मीटर दूर मिला अंडर-गारमेंस्ट और चप्पल, मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सुबह एक 19 साल की युवती का शव पेड़ से लटका मिला। शव से 20 मीटर दूर ही युवती के अंडरगारमेंट्स और चप्पल मिले। गांव के ही एक व्यक्ति ने सुबह करीब 7 बजे शव को पेड़ से लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची मां, बेटी के शव की हालत देख बिलख पड़ी। मां के अनुसार, बेटी को दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मारा गया है। उसके कपड़े खून से सने थे। शरीर पर खरोंच और दांत से काटने के निशान थे। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया था। ताकि मामला आत्महत्या का दिखाया जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में बात की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवती का शव उसके घर से 100 मीटर दूर एक आम के बगीचे में मिला। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। देखिए वारदात की 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… घर से 100 मीटर दूर मिला शव मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवकी का शव इसके घर से 100 मीटर आम के एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। उसके शव पर चोट के निशान थे। युवती के शरीर पर कपड़े थे, पर उसकी चप्पल और अंडर गारमेंट्स शव से 20 मीटर दूर ही पड़े मिले। युवती के गले, होंठ और पीठ पर खरोंचने व दांत से काटने के निशान मिले हैं। युवती की मां के अनुसार, शनिवार रात करीब 2 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद बाथरूम गई होगी। उसके आने से पहले ही मां फिर सो गई। सुबह जब वह उठी तो उसकी बेटी घर में कहीं दिखी नहीं। घर वालों से पूछने पर भी कोई पता नहीं। घर वालों को लगा हो सकता है खेत गई हो। इसके सभी घरवाले बेफिक्र होकर अपने अपने कामों में लग गए। सुबह करीब 7 बजे गांव के ही रहने वाले एक आदमी ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी का शव बाग में पेड़ से लटकता मिला है। युवती की मां बिना चप्पल ऐसे ही भागते हुए घटना स्थल पर पहुंची। वहां देखा तो बेटी का शव पेड़ से लटक रहा था। वह चीख-चीख कर रोने लगी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को इकट्ठा किया। मृतका की मां ने बताया कि किसी ने उसकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। उसके कपड़े खून से सने थे। शरीर पर खरोंच और दांत से काटने के निशान थे। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया। ताकि मामला आत्महत्या का दिखाया जा सके। हाल ही में पास की थी इंटरमीडिएट की परीक्षा युवती के परिवार में माता-पिता, छह बहने और चार भाई हैं। युवती अपनी बहनों में पांचवे नंबर पर थी। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका ने हाल ही में 73% अंक से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया- एक युवती की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे की जांच की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों की हत्या की:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज दक्षिण सीट पर भाजपा की पहली पसंद मंत्री नंदी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शारिक, बसपा से बब्बन दुबे
    Next Article
    40 हजार यात्रियों के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई:होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर कानपुर सेंट्रल पर बढ़ी भीड़, 6 ट्रेनें प्रयागराज में रोकी गयी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment