Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में रिमोट से हो रहा था अनाज में खेल:किसानों से ठगी का भंडाफोड़, खेकड़ा में हड़कंप

    1 hour ago

    1

    0

    खेकड़ा क्षेत्र में किसानों से अनाज खरीद के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे में रिमोट के जरिए हेराफेरी कर किसानों को भारी चूना लगाया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक किसान ने दोबारा तौल कराई और हैरान रह गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया। तौल में गड़बड़ी से उठा शक ग्राम बसी निवासी विनोद कुमार ने 25 अप्रैल को अपना अनाज बेचा था। भुगतान और तौल के बाद उन्हें वजन में गड़बड़ी का संदेह हुआ। दोबारा तौल में खुली पोल अगले दिन विनोद ने आरोपियों को अपने घर बुलाकर 2 क्विंटल अनाज अपने कांटे से तौलकर दिया। जब उसी अनाज को आरोपियों के कांटे पर दोबारा तौला गया, तो वजन में चौंकाने वाला अंतर मिला। 1 क्विंटल 23 किलो का अंतर दोनों कांटों की तौल में करीब 1 क्विंटल 23 किलोग्राम का फर्क सामने आया। इससे साफ हो गया कि किसानों के साथ सुनियोजित धोखाधड़ी की जा रही थी। रिमोट जैसा उपकरण बरामद आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक रिमोटनुमा डिवाइस मिली। आशंका है कि इसी उपकरण से इलेक्ट्रॉनिक कांटे की रीडिंग में हेरफेर की जाती थी। पहले भी हो चुकी थी ठगी पीड़ित का आरोप है कि एक दिन पहले भी आरोपी करीब 10 क्विंटल अनाज इसी तरीके से कम तौलकर ले गए थे। पुलिस ने मौके पर दबोचा सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना खेकड़ा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की सोसाइटी में देर रात तक बजा DJ:लोगों ने पुलिस बुलाई; क्लब में बाहरी लोगों की एंट्री, शराब-सिगरेट और अभद्रता के आरोप
    Next Article
    7 मई से शुरू होगी स्व-गणना:रामपुर में 22 मई से घर-घर सर्वेक्षण, 20 जून तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment